Loading...
 

एक क्लब की शुरूवात करना

 

एक Agora Speakers क्लब की शुरूवात करना बहुत आसान है; बहुत ही कम आवश्यकताएँ हैं, और यह करने के लिए कोई शुल्क या औपचारिकता नही है (कोई चार्टर शुल्क और न ही किसी भी प्रकार का अनिवार्य खर्चा करनी की ज़रूरत है)।

 

सफलता का एक नियम: पूर्णता के लिए प्रयास न करें

एक मुख्य कारक जो सफल क्लबों को दूसरें क्लबों से अलग ठहराता है वह ये है कि सफल क्लब पूर्णता के पीछे अपना समय नहीं बिताते। जब आप पहली सभा के लिए योजना बनाना शुरू करते हैं, तब आपकी विचार प्रक्रिया ऐसी हो जाएगी "हम अगले गुरुवार को नहीं मिल सकते क्योंकि उस दिन बारिश होनेवाली है। उसके अगले सप्ताह में चैम्पीयन लीग मैच है, और उसके बाद राष्ट्रीय चुनाव हैं"। इस तरह के तर्क के साथ यह समस्या है कि आप कोई भी दिन चुनिए, उस दिन कुछ न कुछ हमेशा  होगा। 

प्रारंभ करने के लिए सही क्षण कभी भी नहीं होगा। एक सफल क्लब कोई भी चीज़ उसी समय करता है, गलतियाँ करके उनसे जल्दी से सीखता है।  

प्रारंभ करने के लिए वह कोई उत्तम क्षण का इंतज़ार नहीं करते हैं। वे उत्तम स्थल  खोजने का इंतज़ार नहीं करते। उनको शेडयूल करने के लिए उत्तम सदस्यों का समूह नहीं चाहिए। अनुसंधान से पता चलता है कि जो लोग अब शुरू करते है, वे तुरंत असफल होते हैं, अपने गलतियों से सीखते हैं, और जब वे दौहराते है तो अधिक सफल होते है उन लोगों की तुलना में बहुत अधिक गुणवतावाले परिणाम देते है जो अंतिम विस्तार तक सब चीज़ों का विश्लेषण करते है, और उसके बाद ही किसी चीज़ की शुरूवात करते है।

हमेशा याद रखें : यदि आपकी अगली कार्रवाई दो सप्ताह से अधिक समय पहले निर्धारित की गई है, तो यह अब कार्रवाई नहीं है - यह सिर्फ एक अभिलाषी सपना हैं।  

 

Success

 

 

क्लब निर्माण की समयरेखा

निम्नलिखित समयरेखा उन अनुशंसित चरणों को व्यक्त करती हैं जिन्हें आपको एक क्लब के निर्माण के लिए पालन करना चाहिए। प्रत्येक चरण के लिए, दिशानिर्देश करने के लिए लगनेवाला समय बताया गया है। 

यदि आप अन्य समान संगठनो के एक अनुभवी सदस्य भी हुए, फिर भी यह आवश्यक है की आप इनमें से प्रत्येक चरण का पालन करें और उन्हें अच्छी तरह से पढ़ें क्योंकि उनमें महत्वपूर्ण जानकारी हैं।

Timeline WhyStart

क्लब की शुरू करना चाहिए?

१ दिन
अधिक जानकारी
 
Timeline Help

हम कैसे मदद करेंगे 

१ दिन
अधिक जानकारी
 
Timeline Learn

Agora के बारे में सिखना 

१-५ दिन
अधिक जानकारी
 
Timeline Decide

क्लब को परिभाषित करना

१ दिन
अधिक जानकारी
 
Timeline Team

टीम का गठन 

१-७ दिन
अधिक जानकारी
 
Timeline Venue

एक स्थल ढूँढना

१-१४ दिन
अधिक जानकारी
 
Timeline Schedule

पहली सभा शेडयुल करना 

१ दिन
अधिक जानकारी
 
Timeline Register

क्लब को दर्ज करना 

१ दिन
अधिक जानकारी
 
Timeline Charter

पहली (चार्टरिंग) सभा

१ दिन
अधिक जानकारी

Contributors to this page: shweta.gaikar and agora .
Page last modified on Tuesday August 10, 2021 05:27:20 CEST by shweta.gaikar.