Loading...
 

मूलभूत शिक्षात्मक अनुक्रम

 

मूलभूत शिक्षात्मक अनुक्रम में तीन समूहों में आयोजित १६ परियोजनाएँ शामिल हैं जो आपको पब्लिक स्पीकिंग के लिए आवश्यक मूलभूत कौशल सिखाते हैं। 

प्रत्येक परियोजना में विशिष्ट समय सीमा, लक्ष्य, उपयोग की जा सकनेवाली वस्तुओं पर प्रतिबंध (विजुअल एड्ज़, पाठ मंच आदि) और भाषण के विषय हैं। परियोजनाओं को क्रम में पूरा किया जाना चाहिए।

आमतौर पर, आप पब्लिक स्पीकिंग के अलावा, अपनी पसंद की किसी भी चीज़ के बारे में बात कर सकते हैं। इसका मतलब हैं, उदाहरण के लिए की परियोजना ११ ("मौखिक विविधता") के लिए, आप मौखिक विविधता के बारे में भाषण नहीं कर सकते। इस प्रतिबंध का लक्ष्य आपको यह महसूस करने में मदद करना हैं की सभी तकनीकें (हाव-भाव, मौखिक विविधता, हास्य आदि.…) केवल एक केंद्रीय संदेश के समर्थन में उपकरण हैं, लेकिन वे स्वयं केंद्रीय संदेश नहीं होने चाहिए। भाषण में किस प्रकार की सामग्री मान्य हैं, इसके अधिक विस्तृत विवरण के लिए "भाषण सामग्री" का लेख देखें। 

प्रत्येक परियोजना में एक विशिष्ट मूल्यांकन स्कोरकार्ड होता हैं जिसे भाषण के मूल्यांकरता द्वारा भरना होता है। ये स्कोरकार्ड प्रत्येक परियोजना के पृष्ठ के निचले भाग में पाए जाते हैं।

 

Eval Form 1

 

Eval Form 2

 


एक बार जब आप मूल शिक्षात्मक अनुक्रम पूरा कर लेते हैं, तो आपको संबंधित प्रमाणपत्र और बैज मिलेगा। 


Contributors to this page: agora and shweta.gaikar .
Page last modified on Monday August 30, 2021 01:19:49 CEST by agora.