Loading...
 

क्लब का उद्देश्य

 

 

कोका प्रसाद, विकाशा ओरेटर्स क्लब का नेतृत्व करते हुए।
कोका प्रसाद, विकाशा ओरेटर्स क्लब का नेतृत्व करते हुए।

Agora Speakers क्लब एक सहायक और मैत्रिपूर्ण माहौल प्रदान करते हैं जहाँ सदस्य पब्लिक स्पीकिंग और नेतृत्व के मूल कौशल सिख सकते है और अभ्यास कर सकते हैं। वहाँ आपको न केवल एक अनुकूल माहौल मिलेगा जो अभ्यास को प्रोत्साहित करता हैं, बल्कि आप एक ऐसे समुदाय का भी हिस्सा होंगे जो आपकी परियोजनाओं में आपकी मदद करेगा और अनुभव साझा करेगा, और आपके सुधार के तरीकों पर मूल्यवान फ़ीड्बैक प्रदान करेगा। आपको एक मेंटॉर भी मिल सकता हैं जो मूल अनुक्रम की पहली परियोजनाओं में प्रगति के रूप में आपका मार्गदर्शन करेगा।

क्लब क़ानूनी रूप से स्वतंत्र संस्थाएँ हैं, जो Agora Speakers International से अलग हैं लेकिन उनसे संबंधित हैं। इस प्रकार, हम दुनिया भर के सदस्यों के लिए एक समान अनुभव सुनिश्चित करने के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं, चाहे वे किसी भी क्लब में शामिल हों और साथ ही क्लबों को खुद को आयोजित करने के लिए स्वतंत्रता और स्वायतता प्रदान करें, रचनात्मक बने ताकि पूरे संगठन को लाभ हो। 

क्लब सभा

क्लब की सभाएँ अंग्रेज़ी या अन्य भाषाओं में हो सकती हैं, और कुछ क्लब द्विभाषी होते हैं। हालाँकि Agora Speakers की "अधिकारिक" भाषा अंग्रेज़ी हैं, हम क्लबों और समूहों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुचने के लिए स्थानीय भाषाओं का उपयोग करने के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करते हैं। वास्तव में, आप देख सकते हैं की कुछ लोग किसी विशेष भाषा पर नियंत्रण सुधारने के लिए क्लबों में आते हैं। 

एक क्लब भौतिक, ऑनलाइन या दोनों तरीकें से मिल सकते हैं। भौतिक सभाओं में सबसे बड़ा शिक्षात्मक लाभ मिलता हैं, और वास्तव में हमारे शिक्षात्मक कार्यक्रम को इसे पूरा करने के लिए कम से कम कुछ भौतिक सभाओं में भाग लेने की आवश्यकता होती हैं। 

एक क्लब की सभा एक सामाजिक कामचलाऊँ गतिविधि नहीं हैं जहाँ सदस्य केवल मिलते हैं और बात करते हैं बल्कि एक विशिष्ट कार्यसूची के साथ एक सावधानीपूर्वक नियोजित समारोह हैं और एक सभा प्रमुख द्वारा आयोजित की जाती हैं (जो एक स्वयंसेवी भूमिका हैं जो हर सभा में बदलती हैं)। एक सभा में, आप अलग-अलग "अनुभाग" या "गतिविधियाँ" देखेंगे, जैसे की  "आज हमारी यात्रा होगी", "आशु भाषण", "तैयार भाषण", आदि.:

 

Meeting Sections

 

वस्तुत: में दर्जनों संभावित गतिविधियाँ हैं जो एक क्लब की सभा में हो सकती हैं, और वे बढ़ती रहती हैं। पूरी सूची के लिए हमारे पास एक विशेष अध्याय हैं। प्रत्येक गतिविधि कौशल के एक अलग सेट को प्रशिक्षित करती हैं। यहाँ कुछ परिभाषित की गई गतिविधियों का सारांश दिया गया हैं: 

 

Activities

 

 

कौन कौनसी गतिविधि करता हैं? यह सदस्यों द्वारा स्वयं तय किया जाता हैं, जो सभाओं में भूमिकाओं के लिए स्वेच्छा से अपनी रुचियों और कौशल के आधार पर सिखना या अभ्यास करना चाहते हैं। 

क्लब कई अन्य गतिविधियों का भी आयोजन करते हैं, जैसे की पार्टियों, प्रतियोगितायें, नेतृत्व, कार्यक्रम,  और कई अन्य गतिविधियाँ। 

 

टाइमिंग और मूल्यांकन 

आमतौर पर सभाएँ १ से २ घंटे के बीच चलती हैं, लेकिन हमने कुछ क्लबों में ४ घंटे लंबी सभा देखी हैं। 

सभी गतिविधियों का निर्धारित समय होता हैं - एक व्यक्ति मंच पर ४ घंटे के लिए भाषण नहीं दे सकता हैं। प्रत्येक गतिविधि के लिए न्यूनतम और अधिकतम अवधि होती हैं, और वह कार्यसूची में दी गई हैं: 

 

 

Agenda Timing

 

 

सीखने और सुधारने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को गतिविधि के सामान्य मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर उनके प्रदर्शन के बारे में फ़ीड्बैक प्राप्त होता हैं। इसके अतिरिक्त, सदस्य और मेहमान अपना सामान्य फ़ीड्बैक दे सकते हैं। 

 

Evaluation

 

गतिविधियों के प्रकार

जैसे की पहले बताया गया हैं, क्लब के सभा के दौरान कई प्रकार की गतिविधियाँ हो  सकती हैं। 

इन गतिविधियों में से अधिकांश (जैसे आशु भाषण, आज का सुविचार, आदि) की संरचना और शिक्षात्मक लक्ष्य हमेशा समान होता हैं। हालाँकि वे सामग्री में परिवर्तन करते हैं (जाहिर हैं, आज का सुविचार, में हर कोई हमेशा एक ही चीज़ के बारे में नहीं बोलेंगे) उद्देश्य नहीं बदलता। 

तैयार भाषण के गतिविधियों के साथ ऐसा नहीं हैं। प्रत्येक तैयार भाषण एक परियोजना हैं जो एक अनुक्रम का हिस्सा हैं जो एक शिक्षात्मक अनुक्रम बनाता हैं। प्रत्येक परियोजना के ठोस लक्ष्य होते हैं जो हर परियोजना से अलग होते हैं।  उदाहरण के लिए, एक परियोजना मौखिक विवधता के बारे में हो सकती हैं, दूसरी विजयूल एड्ज़, और कोई और भावनाओं का उपयोग करने के बारे में हो सकती हैं। अधिक विस्तृत विवरण के लिए शिक्षात्मक कार्यक्रम के ओवरव्यू को देखे। 

 

 


Contributors to this page: agora and shweta.gaikar .
Page last modified on Monday August 30, 2021 01:19:03 CEST by agora.