Loading...
 

सशर्त क्लबस

 

सदस्यता

जैसे की नाम सूचित करता है, सशर्त क्लब एक ऐसे प्रकार का क्लब हैं, जहाँ लोग जो कुछ निश्चित आवश्यकताओं को पूरा करते है वे सदस्य बन सकते है। आमतौर पर यह आवश्यकताएँ दो प्रकार की होती हैं:

  • पेशेवर - क्लब के पेशेवर संघ के सदस्यों तक ही सीमित है। 
  • शिक्षात्मक - क्लब उन सदस्यों तक सीमित है जिन्होंने एक निश्चित शिक्षात्मक या पेशेवर उपलब्धि स्तर हासिल की है।

ये आवश्यकताएँ सार्वजनिक होनी चाहिए और फ़ाउंडेशन के मुख्य सिद्धांतों या उप नियमों के खिलाफ नहीं जा सकती हैं।

सामान्य तौर पर, एक सीमा को वैध माना जाएगा यदि कोई भी व्यक्ति, परिस्थितियों के बावजूद, अपने स्वयं के प्रयास और इच्छाशक्ति के माध्यम से उसे पूरा करने में सक्षम हुआ तो। 

उदाहरण के लिए, एक विशिष्ट संगठन या संचलन में सदस्यता की आवश्यकता  तभी होती है जब ऐसा संगठन गैर-भेदभावपूर्ण हो: जहाँ तक Agora की बात है, तो ऐसे क्लब के बीच में कोई अंतर नहीं है जो केवल पुरुषों के लिए है और एक क्लब जो सदस्यों को ऐसे संगठन से संबंधित होने की आवश्यकता रखता हैं जो केवल पुरुषों को प्रवेश करने अनुमति देते हैं। दोनों भी भेदभावपूर्ण है माने जाते है और दोनों की भी अनुमति नहीं है                          

मान्य और अमान्य सीमाओं के उदाहरण यहाँ दिए गए हैं। गैर-वैध सीमाओं के लिए, कारण सूचित किए गए हैं।

  • डॉक्टरों तक सीमित
  • वकीलों तक सीमित 
  • बॉय स्काउट सदस्यों तक सीमित (नाम के बावजूद, अमेरिका के बॉय स्काउट्स २०१८ के बाद लड़कियों को भी स्वीकार करने लगे)
  • मेन्सा सदस्यों तक सीमित
  • पुरुषों तक सीमित (लिंग के आधार पर भेदभाव)
  • महिलाओं तक सीमित (लिंग के आधार पर भेदभाव)
  • स्पैनिश नागरिकों तक सीमित (राष्ट्रीयता के आधार पर भेदभाव)
  • ईसाइयों तक सीमित (धर्म के आधार पर भेदभाव)
  • पीएमपी - प्रमाणित प्रोजेक्ट प्रबंधकों तक सीमित
  • आइ इ इ इ के सदस्यों तक सीमित  
  • भौतिक विज्ञानीयों तक सीमित
  • मूलभूत शिक्षात्मक अनुक्रम पूरा करनेवाले सदस्यों तक सीमित
  • पेशेवर वक्ताओं तक सीमित
  • सोशलिस्ट पार्टी के सदस्यों तक सीमित (विचारधारा के आधार पर भेदभाव)
  • पेशेवर ज्योतिषी (उपनियमों के खिलाफ -  विज्ञान और गहन सोच का लोकप्रियकरण)
  • गैर-समलैंगिक लोगों तक सीमित (यौन अभिविन्यास के आधार पर भेदभाव)
  • क्लब जो केवल माताओं के लिए है (लिंग के आधार पर भेदभाव)

 

ध्यान दे की एक सीमा की वैधता या अवैधता देश-विशिष्ट हो सकती हैं। 

उदाहरण के लिए, यदि कोई देश पुरुषों और महिलाओं को वक़ील बनने की अनुमति देता हैं, तो केवल वकीलों  के लिए क्लब मान्य है। लेकिन, यदि केवल पुरूष ही उस देश में वक़ील हो सकते हैं, तो  केवल वकीलों के लिए क्लब होने की अनुमति नही मिलेगी। 

आयु सीमा

जिस तरह से सार्वजनिक क्लब में होता है, वैसे सशर्त क्लब में आयु सीमा हो सकती है उसी तहत में जिस तरह सार्वजनिक यूथ क्लब के लिए बताइ गई हैं। 

 

सभा स्थल

सशर्त क्लब सभाओं के लिए जो भी स्थल चाहते है उसे लेने के लिए स्वतंत्र हैं, जब तक कि यह सदस्यों के लिए भेदभाव की एक अतिरिक्त परत के रूप में कार्य नहीं करता हैं।

 

मेहमान और परिदर्शक

सशर्त क्लबों को कम से कम निम्नलिखित सामूहिकों से परिदर्शक स्वीकार करने चाहिए:

  • Agora Speakers International फ़ाउंडेशन के अधिकारी और Agora Speakers International के बोर्ड ऑफ डिरेक्टर्ज़ (ऑडिटिंग, अनुपालन और मेंटोरशिप के उद्देश्यों के लिए)
  • Agora के राजदूत
सार्वजनिक क्लबों में जाने के लिए उपरिक्त सामूहिकों को दिया गया अधिकार का मतलब यह नही है कि उन्हें कोई भी भूमिका करने की अनुमति हैं। यह क्लब पर निर्भर करता है की क्लब की सभा में परिदर्शक कौनसी भूमिका निभाएँगे । 

हमारा सुझाव निम्नलिखित हैं: 

  • Agora राजदूत:  मूल्यांकन, अनुभाग के नेतृत्व करने की भूमिकाएँ (जैसे की वाद विवाद के मध्यस्त, आशु भाषण के नेता आदि) और कार्यशालाएँ 

सार्वजनिक क्लबों के विपरीत, सशर्त क्लबों को अन्य क्लबों के मेहमानों या आम जनता को स्वीकार करने की आवश्यकता नहीं है (लेकिन अगर वे चाहें तो ऐसा कर सकते हैं), इसके बावजूद के वे सदस्यता के मानदंडो को पूरा करें। 

आर्थिक आवश्यकताएँ 

अर्थ के संदर्भ में, सशर्त क्लबों को सार्वजनिक क्लबों के समान नियमों का पालन करने की आवश्यकता हैं।      

हालाँकि, सार्वजनिक क्लबों के विपरीत, सशर्त क्लब Agora Speakers International को प्रति वर्ष प्रति सदस्य ४० अमेरिकन डॉलर शुल्क का भुगतान करते हैं। शुल्क का भुगतान सदस्य के शामिल होने के वक़्त पर किया जाता है और एक वर्ष के लिए वैध है। 

 

सूचीकरण की आवश्यकताएँ

निम्नलिखित जानकारी सशर्त क्लबों के बारे में बताई जाती हैं, और जिन्हें क्लब के अधिकारियों द्वारा आधुनिक रखा जाना चाहिए।

 

क्लब की जानकारी जो सहभाजित की है
जानकारी के प्रकार जानकारी जिनके साथ सहभाजित हुई है
क्लब का नाम, क्रमांक और चार्टरिंग की तारीख़  सार्वजनिक
सभा का शेडयुल Agora के राजदूतों और Agora फ़ाउंडेशन के अधिकारियों
सभा स्थल  सार्वजनिक
क्लब के अधिकारी और उनको संपर्क करने की जानकारी  Agora के राजदूतों और Agora फ़ाउंडेशन के अधिकारियों
शुल्क संरचना सार्वजनिक
क्लब की आर्थिक व्यवस्था Agora के सदस्यों
क्लब जाने के प्रतिबंध सार्वजनिक
भाषण सामग्री के प्रतिबंध सार्वजनिक
क्लब को संपर्क करने की जानकारी सार्वजनिक
पुरस्कार और बैज सार्वजनिक
क्लब में उपयोग होनेवाली भाषाएँ  सार्वजनिक
   

 

Agora के शिक्षात्मक मॉडल का पालन 

Agora शिक्षात्मक मॉडल के पालन करने के संदर्भ में, सशर्त क्लबों को सार्वजनिक क्लबों के समान नियमों का पालन करने की आवश्यकता है, निम्नलिखित अपवादों के साथ:

  • सार्वजनिक क्लबों को लागू करनेवाले सामान्य भाषण सामग्री प्रतिबंधों के अलावा, सशर्त क्लब अतिरिक्त रूप से सदस्यता के लिए रुचि के लिए विषयों के लिए भाषण सामग्री सीमित कर सकते हैं जब तक की ये सीमाएँ स्पष्ट रूप से सदस्यता सीमाओं से संबंधित हैं।
  • होस्टिंग पेशेवर संघ या संगठन को बढ़ावा देने के लिए मंजूर है जो सदस्यता की आवश्यकता  के रूप में कार्य करता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई क्लब केवल एसीएम से संबंधित आइटी पेशेवरों की सदस्यता को प्रतिबंधित  करता है, तो क्लब में एसीएम को बढ़ावा देना ठीक है।

 


Contributors to this page: agora and shweta.gaikar .
Page last modified on Monday August 30, 2021 01:19:34 CEST by agora.