Loading...
 

सार्वजनिक क्लबस

 

 

सार्वजनिक क्लब सबसे अधिक उपयोग होनेवाले क्लब प्रकारों में से है, और फ़ाउंडेशन हर किसी को इन्हें निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित करता हैं। वास्तव में, हमारे पास एक कार्यक्रम है जो कॉर्पोरेट या सशर्त क्लबों के लिए कुछ वर्षों के लिए फ़ीस माफ़ करता है यदि वे भी सार्वजनिक क्लब निर्माण और मेंटॉर करते है।     

सदस्यता


एक सार्वजनिक क्लब साधारण रूप से सभी के लिए खुला होता है। जगह की उपलब्धता के अलावा शामिल होने के लिए अन्य कोई सामान्य आवश्यकताएँ नही हैं। ध्यान दें की "जगह की उपलब्धता" दो चीज़ों से संदर्भित कर सकते है। 

  • अगर क्लब एक स्थान में व्यक्तिगत रूप से मिलता है, तो सभी सदस्यों को समायोजित करने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए। 
  • अगर क्लब ऑनलाइन मिलता है, तो "स्पेस" सदस्यों की संख्या के प्रबंधन की क्षमता को भी दर्शाता हैं। उदाहरण के लिए, हालाँकि ऑनलाइन सभाओं में अमर्यादित संख्या में लोग भाग ले सकते हैं, लेकिन १५० ऑनलाइन सदस्यों के क्लब का प्रबंधन शायद बहुत ज़्यादा हो जाता है। इस वजह से क्लब ऑनलाइन सभाओं के लिए भी स्पेस की मर्यादा लगा सकता है जिसका तकनीकी बाधाओं के साथ कोई संबंधन नही  है।                
क्लब जो पूरी तरह से या कभी-कभी ऑनलाइन मिलते है, वे भावी सदस्य पर अतिरिक्त आवश्यकता लागू कर सकते है, जो भौगोलिक रूप से क्लब के पंजीकृत स्थान के करीब हैं। यह महत्वपूर्ण है के क्लब को किसी भी समय व्यक्तिगत सभाओं में परिवर्तन करने की अनुमति दें, बिना आधी सदस्यता खोए हुए जब उपस्थित रहना असंभव हो जाएगा। 

हालाँकि सदस्यता के लिए सामान्य आवश्यकताएँ नहीं हो सकती हैं, क्लब यह निजी संस्था है और अलग रहेगा, Agora Speakers International से पूरी तरह से अलग। सदस्यता सिर्फ़ आमंत्रण करने पर प्रदान होगी और सदस्यों द्वारा स्वीकार होने के अधीन है :  

यदि क्लब के सदस्य ये मानते हैं कि एक विशेष व्यक्ति, अपनी ख़ुद की वजहसे, चरित्र के लक्षणों या विशेषताओं के कारण, क्लब के काम में बाधा डालेगा, तो वे उसे सदस्य के रूप में अस्वीकार करने के लिए स्वतंत्र हैं। 

एक प्रभावी सामान्य भेदभावपूर्ण निती बनाने के लिए उपरिक्त अधिकार का दुरुपयोग नही होना चाहिए। यदि आपको लगता है की आपको वास्तविक सामान्य भेदभावपूर्ण निती के वजह से सदस्यता अस्वीकृत किया जा रहा है, तो कृपया Agora Speakers International को अपनी शिकायत भेजे, और हम उस परिस्थिति की जाँच करेंगे।

आयु सीमा 

Agora सार्वजनिक क्लबों को "युवा क्लब" के रूप में निर्माण करने की अनुमति देते हैं, जिसमें हाज़िरी केवल गैर-प्रौढ़ उम्र के लोगों (जहाँ विशिष्ट आयु संख्या स्थानीय लीगल परिभाषा पर निर्भर करता है) और उनके माता-पिता और शिक्षक तक सीमित है। 

कृपया ध्यान दे, की इसी एक आयु सीमा की अनुमति हैं। अगर आपके देश में  प्रौढ़ता की आयु  १८ वर्ष निर्धारित की जाती  हैं, तो "केवल ६-१८ उम्र तक के बच्चे और उनके माता-पिता" मान्य हैलेकिन अगर उपस्थिति को  "१४-२० साल के बच्चों", और "३० से कम उम्र के लोग" या "केवल ६० से ऊपर के बुज़ुर्ग" आदि तक सीमित किया तो वह मान्य नही होगा। 

 

सभा स्थल 

सार्वजनिक क्लबों को एक ऐसे स्थान पर मिलना चाहिए जो सारे सदस्य के लिए सुलभ हो ताकि अप्रत्यक्ष प्रतिबंध निर्माण होने से बचा जाए। उदाहरण के लिए, एक सार्वजनिक क्लब एक ऐसे इमारत में नही मिल सकता है, जो अपनी सुरक्षा के कारण, केवल कंपनी के कर्मचारियों के लिए सुलभ हैं, क्योंकि जो इस कंपनी का कर्मचारी नहीं हैं  उसे सदस्य बनने से  रोक देगा। समान बात लागू होगी यदि कुछ सदस्यों को सभा स्थल तक पहुँचने के लिए जिन आवश्यकताओं या प्रयासों को पूरा करने के लिए अन्य सदस्यों की तुलना में बहुत अधिक  करना पड़ता हैं। उपरिक्त उदाहरण में, यदि गैर-कर्मचारी की पृष्ठभूमि की जाँच के बाद इमारत में अंदर जाने के अनुमति है और कई सुरक्षा चौकिया जहाँ अच्छे से जाँच-पड़ताल होने के बाद, और अपना सामान बाहर छोड़ने के बाद आदि, तब भी सभा स्थल सार्वजनिक क्लब के लिए वैध नही होगा इसके बावजूद के सबके हाज़िर होने की संभावना सैद्धांतिक रूप से हो। 

 

कंपनीयों में सार्वजनिक क्लब

एक क्लब जो एक व्यावसायिक कंपनी के परिसर में मिलते हैं लेकिन किसी को भी सदस्य बनने की अनुमति देते है (गैर-कर्मचारियों को शामिल करके) और भाषणों की सामग्री को सीमित नहीं करता है वह फिर भी ओपन सार्वजनिक क्लब माना जाएगा।

 

मेहमान और परिदर्शक 

सार्वजनिक क्लबों को अन्य क्लबों के मेहमानों और परिदर्शकों को स्वीकार करना चाहिए। अगर अधिक गैर-सदस्य हाज़िर होने के लिए तैयार हैं और सभी के लिए पर्याप्त जगह नहीं है (या वर्चूअल जगह अगर ऑनलाइन प्लैट्फ़ॉर्म का उपयोग किया जा रहा है तो), तो प्राथमिकता निम्नलिखित क्रम में करें : 

  • Agora Speakers International फ़ाउंडेशन के अधिकारी और Agora Speakers International के बोर्ड ऑफ डिरेक्टर्ज़ (ऑडिटिंग, अनुपालन और मेंटोरशिप के उद्देश्यों के लिए) 
  • Agora के राजदूत 
  • अन्य क्लबों से Agora के सदस्य
  • गैर-Agora के मेहमान
सार्वजनिक क्लबों में जाने के लिए उपरिक्त सामूहिकों को दिया गया अधिकार का मतलब यह  नही है कि उन्हें कोई भी भूमिका करने की अनुमति हैं। यह क्लब पर निर्भर करता है की क्लब की सभा में परिदर्शक कौनसी भूमिका निभाएँगे ।        

अनुमत भूमिकाओं के लिए हम निम्नलिखित सुझाव करते हैं।

  • Agora राजदूत:  मूल्यांकन, अनुभाग के नेतृत्व करने की भूमिकाएँ (जैसे की वाद विवाद के मध्यस्त, आशु भाषण के नेता आदि) और कार्यशालाएँ 
  • अन्य क्लबों के Agora सदस्य: सभी भूमिकाएँ 
  • गैर-Agora के मेहमान : भाषण का मूल्यांकन तैयार भाषणों को छोड़कर सभी भूमिकाएँ         
सार्वजनिक क्लब में आने की अनुमति के अधिकार का दुरुपयोग उस तह तक नहीं किया जाना चाहिए जहाँ परिदर्शक क्लब में सदस्यता की पूर्ण जिम्मेदारियों के बिना एक क्लब सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हो। पहले सामूहिक को छोड़कर (अधिकारी और बोर्ड के सदस्य), क्लब गैर-सदस्यों की उपस्थिति को अस्वीकार कर सकता है अगर वे क्लब में आभासी सदस्यता के रूप में उस अधिकार का उपयोग करना शुरू करते हैं। हालाँकि, एक विशिष्ट दिशानिर्देश करना मुश्किल है, सामान्य नियम के रूप में यह अच्छा होगा की कोई भी जो क्लब में ४ में १ से अधिक सभाओं में जाते हैं उन्हें सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए।                                                       

जब तक कि प्रति व्यक्ति और प्रति सभा के लिए शुल्क जमा करने का उद्देश्य नहीं है (उदाहरण के लिए, यदि रात का भोजन सभी उपस्थित लोगों को परोसा जाता है), उपरिक्त सभी परिदर्शक सामूहिक सभा में नि:शुल्क उपस्थित हो सकते है। ध्यान दें  की परिदर्शक से केवल तभी शुल्क लिया जा सकता है जब उनका उस सभा की परिपूर्ण लागतों पर सीधा और मापने योग्य प्रभाव हो। उदाहरण के लिए, यदि  क्लब किराए पर कोई स्थल फ़्लैट मासिक या प्रति-सभा दर पर लेता है, तो किराया परिदर्शक के वजह से नही बदलेगा, और इसलिए इस स्थिति में, मेहमानों से शुल्क नहीं लिया जा सकता है।

 

आर्थिक आवश्यकताएँ 

सार्वजनिक क्लब अपने संचालन का समर्थन करने के लिए अपने सदस्यों से शुल्क लेने का विकल्प चुन सकते हैं। यदि ऐसा है तो उन्हें विशिष्ट क्लब के अर्थ नियमों  का पालन करने की आवश्यकता है।                         

सार्वजनिक क्लब Agora Speakers International को कोई शुल्क नहीं देते हैं - किसी भी प्रकार का सेट-अप (चार्टरिंग), आवधिक या प्रति-सदस्य शुल्क नहीं है। 

अंत में, सार्वजनिक क्लबों को अपने अर्थ का ट्रैक रखें और रिपोर्टिंग उद्देश्यों के लिए ऑनलाइन Agora अकाउंटिंग सिस्टम का उपयोग करने की आवश्यकता है।

 

सूचीकरण की आवश्यकताएँ  

सार्वजनिक क्लबों के बारे में जानकारी....यह सार्वजनिक है। निम्नलिखित उन सूचनाओं का हिस्सा हैं जो सभी को बतायाँ जा सकता है और जिन्हें क्लब के अधिकारियों द्वारा आधुनिक रखा जाना चाहिए: 

क्लब की जानकारी जो सहभाजित की हैं 
जानकारी के प्रकार जानकारी जिनके साथ सहभाजित हुई है 
क्लब का नाम, क्रमांक और चार्टरिंग की तारीख़  सार्वजनिक 
सभा का शेडयुल सार्वजनिक
सभा स्थल  सार्वजनिक
क्लब के अधिकारी और उनको संपर्क करने की जानकारी  Agora के सदस्यों
शुल्क संरचना सार्वजनिक
क्लब की आर्थिक व्यवस्था Agora के सदस्यों 
क्लब जाने के प्रतिबंध सार्वजनिक
भाषण सामग्री के प्रतिबंध  सार्वजनिक
क्लब को संपर्क करने की जानकारी सार्वजनिक
पुरस्कार और बैज सार्वजनिक
क्लब में उपयोग होनेवाली भाषाएँ  सार्वजनिक

 

Agora के शिक्षात्मक मॉडल का पालन 

Agora क्लबों को Agora शिक्षात्मक मॉडल और Agora शिक्षात्मक कार्यक्रम का पालन करना आवश्यक हैं। 

विशेष रूप से, कम से कम हर सभा में निम्नलिखित भूमिकाएँ होनी चाहिए: 

निम्नलिखित आवश्यकताओं को भी पूरा करना चाहिए: 

  • पहले से ज्ञात मानदंडों के अनुसार सभी भाषण, भूमिकाएँ और सभा वर्गों का मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
  • सभी सभा अनुभगों को समयबद्ध होना चाहिए। किसी भी प्रतिभागी को बिना समय सीमा के बोलने की अनुमति नहीं है।
  • अधिकतम तैयार भाषण Agora शिक्षात्मक अनुक्रम से होने चाहिए। 
  • अधिकतम गतिविधियाँ Agora सभा की गतिविधियों से होनी चाहिए। 
  • अधिकतम भूमिकाएँ Agora की सभा भूमिकाओं से होने चाहिए।
यह ठीक होगा अगर सदस्य अन्य शिक्षात्मक कार्यक्रमों से उन्होंने तैयार किए हुए भाषण को देते है, जब तक उन्होंने उस बारे में पहले से बताया हो और मूल्यांकन हुआ हो। यह पूरी तरह से ठीक है यदि क्लब में कार्यक्रम में सूचीबद्ध गतिविधियों के अलावा गतिविधियाँ हो। "अधिकांश" नियम का उद्देश्य केवल यह निर्धारित करना है की जो Agora क्लब सामान्य रूप से करते है, क्लब उससे कोई अलग चीज़ें न करें, क्योंकि फिर इस वजह से Agora क्लब से संबंधित रहना व्यर्थ होगा।

सार्वजनिक क्लबों की एक विशेष सीमा यह है की उनका उपयोग किसी तीसरे पक्ष के उत्पादनों, सेवाओं, या संगठनों को व्यवस्थित रूप से बढ़ावा देने या विज्ञापन करने के लिए नहीं किया जा सकता है, न की उस उद्देश्य के लिए भाषण सामग्री को सीमित किया जा सकता है।


Contributors to this page: agora and shweta.gaikar .
Page last modified on Monday August 30, 2021 01:19:33 CEST by agora.