Loading...
 

प्रस्तावना

 

Agora Guide के तीसरे संस्करण में आपका स्वागत हैं - यह वह किताब हैं जो Agora Speakers International Foundation के बारे में सब कुछ बताती हैं: हम कौन हैं, हम क्या करते हैं, आप हमारे क्लबों में कैसे भाग ले सकते हैं, और यहाँ तक की एक नया क्लब कैसे निर्माण और चला सकते हैं। यह किताब क्लबों के परिचालन पहलू पर केंद्रित हैं। शिक्षात्मक अनुक्रम स्वयं विभिन्न पुस्तकों का विषय होगा। 

लगभाग ३ साल पहले पिछले संस्करण के बाद से बहुत कुछ बदल गया हैं। हमने अपने अनुभव से सिखा हैं (और अपनी गलतियों से भी), और हमने दस्तावेज़ीकरण के हर एक हिस्से को अधिक जानकारी, अधिक युक्तियों, अधिक सलाहों के साथ विस्तारित किया हैं, जब की साथ ही साथ कई आवश्यकताओं और प्रक्रियाओं को सरल बनाया हैं। साथ ही साथ, हमने और अधिक शिक्षात्मक गतिविधियों को जोड़ना और मौजूदा गतिविधियों में सुधार करना जारी रखा हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की सभा कभी भी उबाऊ न हों और उनका ध्यान शिक्षात्मक पहलू पर बना रहे।  

यह किताब क्लब से संबंधित सभी विकी जानकारी ( wiki.agoraspeakers.org ) को एक ही स्थान पर संक्षिप्त और व्यवस्थित करती हैं। यह अधिक पेशेवर रूप से डिज़ाइन किया गया हैं और इसे या तो हमारे सदस्यों द्वारा एक मुफ़्त ई-बुक के रूप में डाउनलोड किया जा सकता हैं या उन लोगों के लिए Amazon के माध्यम से ख़रीदा जा सकता हैं जो अधिक रूप से पेशेवर होने चाहते हैं। हालाँकि विकी हमेशा आनेवाले भविष्य के लिए सभी Agora की जानकारी का सबसे अद्यतित स्त्रोत रहेगा, साथ ही किसी भी छपे या डाउनलोड किए गए संस्करणों के साथ संघर्ष के मामले में सत्य का स्त्रोत होगा, इसलिए ताज़ा खबर और बदलाव के लिए कृपया इसे देखें। इस गाइड का नवीनतम संस्करण विभिन्न भाषाओं में हमेशा https://wiki.agoraspeakers.org/ebooks से डाउनलोड किया जा सकता हैं। 

हमेशा की तरह, हम सभी फ़ीड्बैक, सुझावों, आलोचनाओं, विचारों और विशेष रूप से आपकी कहानियों का स्वागत करते हैं - हमारे साथ अपने क्लब के क़िस्सों, अपनी सफलताओं को साझा करें, आपने Agora में क्या सिखा हैं और इससे आपको कैसे मदद मिली हैं। हो सकता हैं की अगली मार्गदर्शिका में, आपकी तस्वीर किसी एक अध्याय में मौजूद हों।

बेझिझक हमें info@agoraspeakers.org पर या हमारे किसी भी सोशल नेटवर्क चैनल पर एक नोट भेज दें ("हमसे कैसे संपर्क करें" यह अनुभाग देखें)

२१ ऑगस्ट, २०२१ को Agora का ५ वां जन्मदिन होगा। २०१६ में मड्रिड में एक साधारण क्लब के साथ Agora dream शुरू होने के बाद से हमने एक लंबा सफ़र तय किया हैं। उस एकल क्लब को बाद में गोरजो वाईलकोपोलस्की (पोलैंड) में एक क्लब में शामिल किया गया, फिर विशाखापटनम (भारत), फिर काठमांडू (नेपाल) में एक और... सूची बढ़ती गई क्योंकि हम दुनिया के नक़्शे को Agora के रंगों में रंगते हैं, प्रत्येक क्लब अपने व्यक्तित्व और समृद्धि को जोड़ते चले गए। इस पुस्तक में, हमने यह प्रतिबिंबित करने का प्रयास किया हैं कि वास्तविकता, वास्तविक Agora सभाओं से विशेष रूप से चित्रों का उपयोग करना - कोई अभिनेता नहीं, कोई मंचित शॉट नहीं, कोई फ़ोटोशॉप नहीं। यह मार्गदर्शिका ठीक उसी तरह से Agora का प्रतिनिधित्व करती हैं जिस तरह से हम अपनी सभी वास्तविकता और विविधता में हैं। 

Agora के प्रयासों और रणनिती के मुख्य चालकों में से एक यह विश्वास रहा हैं की हर किसी के पास एक महान नेता और दुनिया में अच्छा करने की एक शक्ति बनने के गुण हैं। यह गुण केवल एक अच्छे  माहौल में बढ़ने, सही प्रशिक्षण प्राप्त करने, सही संबंध स्थापित करने और फलने-फूलने के लिए सही उपकरण प्रदान करने की आवश्यकता हैं। और ठीक इसी समय Agora आता हैं: एक मज़बूत, स्वस्थ, सहिष्णु, सहायक और मैत्रीपूर्ण समुदाय जो आपसी समझ, संयुक्त शिक्षण, और व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देता हैं।

इस कारण के वजह से, यह मार्गदर्शिका एक और मील का पत्थर हैं: यह पहली बार होगा जब सभी Agora सामग्री ३० भाषाओं में उपलब्ध होंगी। अंग्रेज़ी से लेकर कोरियन तक, थाई से स्वाहिली तक, जर्मन से तमिल तक, हिंदी से पूर्तगाली तक, दुनिया के सभी कोनों तक पहुचने के लिए जहाँ लोग हमारी पेशकश का लाभ उठा सकते हैं।

बहुत सारे बदलाव क्षितिज पर हैं। हम अपनी शिक्षात्मक पेशकश का विस्तार करना जारी रखेंगे और सदस्यों को और भी अधिक सेवाएँ प्रदान करेंगे, साथ ही साथ प्रत्येक व्यक्ति के अंदर के नेता को प्रशिक्षित करने के अपने लक्ष्य के प्रति सच्चे रहेंगे। इस रोमांचक यात्रा में हमारे साथ शामिल हों जाइए, और आइएं एक साथ इतिहास बनाएँ।

 

Alexander Hristov

संस्थापक, Agora Speakers International

 

डस्ट जैकेट

 

"Agora आपको एक शानदार संचारक और एक आत्मविश्वासी नेता बनने का अधिकार देता हैं जो सक्रिय रूप से एक बेहतर दुनिया का निर्माण करेगा।" 

इस महत्वाकांक्षी मिशन वक्तव्य के साथ, Agora Speakers International Foundation का जन्म २१ ऑगस्ट, २०१६ को हुआ था। हमारा मूल विश्वास यह हैं की प्रत्येक व्यक्ति में एक सच्चे नेता बनने और अच्छा बनने का बीज होता हैं, और इसे बढ़ने और फलने-फूलने के लिए केवल सही वातावरण और उपकरणों की आवश्यकता होती हैं। हमारे मूल सिद्धांतों - तटस्थता, गैर-भेदभाव, गैर-लाभ, सहनशक्ति और बौद्धिक ईमानदारी के हमारे सेट द्वारा निर्देशित, हम अपने सदस्यों को उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक सपनों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करते हैं, और इस प्रक्रिया में, उनके समुदाय में एक स्थायी परिवर्तन करते हैं ।

सैकड़ों जोशिले स्वयंसेवकों द्वारा संचालित, Agora कुछ वर्षों में बहुत ही कम समय में ७० से अधिक देशों और हज़ारों सदस्यों तक पहुँच चुका हैं। एक सच्ची दानी संस्था, Agora, सफलता के लिए महत्वपूर्ण सभी सॉफ़्ट स्किलस में एक पूरी तरह से मुफ़्त शिक्षात्मक कार्यक्रम और क्लबों का एक बड़ा अंतरराष्ट्रिय नेटवर्क प्रदान करता हैं जहाँ हमारे सदस्य एक दोस्ताना और सहायक माहौल में मिलते हैं, अभ्यास करते हैं और सिखते हैं। अपनी यात्रा के दौरान, हमारे सदस्य वास्तविक दुनिया की परियोजनाओं में भाग लेते हैं और उनका नेतृत्व करते हैं जो उनके समुदायों पर स्थायी प्रभाव छोड़ते हैं।

"The Agora Guide" के इस तीसरे संस्करण में Agora Speakers International Foundation के बारे में सब कुछ शामिल हैं: हम कौन हैं, हम क्या करते हैं, आप हमारे क्लबों में कैसे भाग ले सकते हैं, और यहाँ तक की एक नया क्लब कैसे शुरू और चला सकते हैं।

 


Contributors to this page: shweta.gaikar and agora .
Page last modified on Thursday August 19, 2021 21:13:11 CEST by shweta.gaikar.